HOMEMADHYAPRADESH

MP Transfer News मध्य प्रदेश में तबादलों से सितंबर में हटेगा प्रतिबंध

MP Transfer News मध्य प्रदेश में तबादलों से सितंबर में हटेगा प्रतिबंध

MP Transfer News मध्य प्रदेश में तबादलों से प्रतिबंध फिलहाल नहीं हटेगा। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को देखते हुए सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला नीति 2022 के प्रस्ताव को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। तय किया गया कि सितंबर में स्थानांतरण से प्रतिबंध हटाया जाएगा। तब तक पंचायत और नगरीय निकाय चुुनाव हो जाएंगे। विशेष परिस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति लेकर नवीन पदस्थापना होगी।

सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादलों से प्रतिबंध हटाने के लिए मई से छूट देने का प्रस्ताव तैयार किया था। इसे अनुमति के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय भेजा था लेकिन पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव की तैयारी को देखते हुए इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि अब वे ही तबादले होंगे, जो बेहद जरूरी हैं। इसके लिए पैनल बनेगा और राज्य निर्वाचन आयोग की अनुमति से आदेश जारी

Show More
Back to top button