katni Breaking: बड़वारा में कांग्रेस विधायक की स्कार्पियो ने मचाया कोहराम, 3 को रौंदा, हालत गम्भीर
katni Breaking: जिले की बड़वारा तहसील में यहां के स्थानीय विधायक बसन्त सिंह की स्कार्पियो ने कोहराम मचा दिया। अनियंत्रित इस कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी तीनों की हालत गम्भीर है।
कटनी जिले की बड़वारा सीट से कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र सिंह उर्फ बसंत सिंह की गाड़ी ने आज शाम बड़वारा में तीन लोगों को रौंद डाला ,बताया जाता है की बड़वारा विधायक के वाहन क्रमांक MP21CA–9750 जिसे सोनू नाम का युवक चला रहा था।
उसने बड़वारा में वृद्ध सहित तीन लोगों को टक्कर मारी। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि यह वही कांग्रेस विधायक हैं जो कुछ रोज पहले गायब हो गए थे तथा छत्तीसगढ़ में मिले। कांग्रेस विधायक लगातार चर्चाओं में रहते हैं।
news updating…

