Thursday, November 19, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Pre Monsoon in MP कल से प्री-मानसून गतिविधियां, कटनी सहित कई जिलों में आज से ही शुरू

Pre Monsoon in MP: मध्य प्रदेश में कल से प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। गरज-चमक, आंधी के साथ ही बूंदा-बांदी शुरू हो जाएगी। पूर्वी मध्य प्रदेश में इसका असर पहले, तो पश्चिमी मध्य प्रदेश में एक-दो दिन बाद दिखाई देगा। इधर देर शाम कटनी सहित कुछ जिलों में बूंदा बांदी शुरू हो गई।

वैसे 21 मई की बात करें तो शनिवार को प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म हवा के थपेड़े जारी रहे, लोग परेशान भी हुए। लेकिन आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि शुक्रवार की तुलना में सभी जगहों का उच्चतम तापमान शनिवार को कम हुआ है। सबसे ज्यादा तापमान इंदौर का 3.7 डिग्रीसे. कम हुआ। वहीं ग्वालियर का 3.5 डिग्रीसे. घटा। भोपाल का 2.5 डिग्रीसे. तो जबलपुर का 1.2 डिग्रीसे. घटा। यह राहत देने वाली बात है। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि रविवार को भी यही तापमान बना रहेगा। अच्छी खबर ये है कि 23 मई से माहौल तेजी से बदलेगा, जिससे तापमान में दो-तीन डिग्री सेल्सियस तक की और गिरावट आएगी। 22 मई को पाकिस्तान की ओर से आया एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगा। इसके साथ ही राजस्थान से उत्तरी छत्तीसगढ़ और ओडिसा के कुछ हिस्सों के ऊपर एक द्रोणिका भी बनी हुई है। इन दोनों के परिणाम स्वरूप ही मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां शुरू हो रही हैं। इसके प्रभाव से 23 मई से 26 मई तक तीन-चार दिन लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, फिर दोबारा गर्मी बढ़ेगी। इस तरह गर्मी व बारिश का आना-जाना चलता रहेगा। 20 जून के करीब प्रदेश में मानसून आएगा, तभी पूरी तरह गर्मी से राहत मिलेगी।