Thursday, October 22, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IPL 2022 रसेल और बिलिंग्स की साझेदारी ने कोलकाता को जिताया

IPL 2022 कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल 2022 के अपने तीसरे मैच में पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता की टीम अंकतालिका में पहले पायदान पर पहुंच चुकी है।

रसेल और बिलिंग्स की साझेदारी ने कोलकाता को जिताया
आंद्रे रसेल और सैम बिलिंग्स ने पांचवें विकेट के लिए 90 रन की नाबाद साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिलाई। कोलकाता की टीम 51 रन पर चार विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। इसके बाद इन दोनों ने शानदार साझेदारी की। रसेल ने बड़े छक्के लगाए और बिलिंग्स ने बखूबी उनका साथ निभाते हुए 24 रन की बेहतरीन पारी खेली। रसेल ने अपनी पारी में आठ छक्के और दो चौके लगाए, जबकि बिलिंग्स ने एक चौका और एक छ्क्का लगाया।

पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे कोलकाता ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। वहीं उमेश यादव ने चार विकेट झटके।

कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और पंजाब की टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। सिर्फ 18.2 ओवर में पूरी सिमट गई और कुल 137 रन बना पाई। कोलकाता ने 14.3 ओवर में इस लक्ष्य का पीछा कर लिया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp