Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Film RRR Box Office Collection Day 8: ‘आरआरआर’ 500 करोड़ के पार, सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में दूसरे नंबर पर

Film RRR Box Office Collection Day 8: निर्देशक एस एस राजामौली भारतीय सिनेमा के पहले ऐसे निर्देशक बन गए हैं जिनकी तीन फिल्मों ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की नेट कमाई की है। उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ ने ये कामयाबी अपने रिलीज के आठवें दिन यानी दूसरे हफ्ते के पहले शुक्रवार को हासिल की। देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इन तीनों फिल्मों के निर्देशक राजामौली ही हैं।

फिल्म ‘आरआरआर’ ने रिलीज के आठवें दिन पूरे देश में करीब 25 करोड़ रुपये का कारोबार शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से किया है और अब इस फिल्म का हिंदी भाषी क्षेत्रों से ही अधिकतर कलेक्शन होने की उम्मीद है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के बाद दूसरे शुक्रवार को हिंदी में करीब 12 करोड़ रुपये का काराबोर किया है। इसी के साथ फिल्म का घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 500 करोड़ रुपये के पार हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp