Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEबॉलीवुड

Kashmir Files Collection Day 22: ‘कश्मीर फाइल्स’ ने तोड़ा ‘बजरंगी भाईजान’ का रिकॉर्ड, टॉप 10 की सूची में बनाई जगह

Kashmir Files Collection Day 22 विवेक अग्निहोत्री निर्देशित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ कुछ समय पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर 3.55 करोड़ रुपये के आंकड़ो से शुरुआत करने के बाद, फिल्म के व्यवसाय ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में वृद्धि देखी।

Kashmir Files Collection Day 22: 'कश्मीर फाइल्स' ने तोड़ा 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड, टॉप 10 की सूची में बनाई जगह

सकारात्मक समीक्षा और दर्शकों के प्यार को देखते हुए इस फिल्म के स्क्रीन्स की संख्या में भी इजाफा किया गया। सीमित स्क्रीन पर रिलीज हुई फिल्म को कुल 2000 स्क्रीन्स तक बढ़ा दिया गया।

बॉक्स पर मचाया धमाल
वहीं अब बच्चन पांडे, राधे श्याम और आरआरआर से मुकाबला करने के बाद ‘द कश्मीर फाइल्स’ 22वें दिन बॉक्स ऑफिस पर डटकर खड़ी है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने अब तक 238.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

Kashmir Files Collection Day 22: 'कश्मीर फाइल्स' ने तोड़ा 'बजरंगी भाईजान' का रिकॉर्ड, टॉप 10 की सूची में बनाई जगह

तोड़ा बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड
अब यदि दिनवार डेटा की बात करें तो ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने चौथे शुक्रवार यानी 22वें दिन बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ने चौथे शुक्रवार को 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्श कर दसवें स्थान पर जगह बना ली है।
फिल्म 22वें दिन का कलेक्शन
बाहुबली 2 4.15 करोड़ रुपये
उरी – द सर्जिकल स्ट्राइक 3.5 करोड़ रुपये
तानाजी 2.75 करोड़ रुपये

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp