Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEKATNI

Katni BJP भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें सूची

Katni BJP कटनी। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया जी के निर्देशानुसार मंडल अध्यक्षों की सहमति से एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल के अनुमोदन उपरांत भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा जैन सोगानी के द्वारा 06 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।

जिसमें न्यू कटनी से श्रीमती प्रेरणा बर्मन, मुड़वारा से श्रीमती नीरा सेठिया, कांटी से श्रीमती अन्नू सिंह राजपूत, बरही से श्रीमती शालिनी सोनी, कैमोर से श्रीमती सुनीता दाहिया एवँ बाकल से श्रीमती स्नेहलता दुबे को मंडल अध्यक्ष का दायित्व दिया गया है।

 

Katni BJP भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष घोषित, देखें सूची