HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

ख़ौफ़नाक पल महिला को मौत मानों छू कर निकल गई, देखें ट्रेन के नीचे आ रही महिला को IRCTC कर्मियों ने कैसे बचाया

ख़ौफ़नाक पल महिला को मौत मानों छू कर निकल गई, देखें ट्रेन के नीचे आ रही महिला को IRCTC कर्मियों ने कैसे बचाया

Varanasi Station ख़ौफ़नाक पल मौत मानों छू कर निकल गई। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर बुधवार को चलती ट्रेन (हिमगिरि एक्सप्रेस) में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक महिला अचानक नीचे गिर गईं। संयोग से वहां मौजूद IRCTC के दो कर्मचारियों ने दौड़कर प्‍लेटफार्म और ट्रेन के बीच पटरियों पर गिरने से पहले उन्‍हें खींचकर बचा लिया। यह सारा वाकया स्‍टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि अगर एक-दो सेकेंड की भी चूक हो जाती तो महिला की जान बचनी मुश्किल थी। कोच के दरवाजे से महिला के नीचे फिसलते ही आईआरसीटीसी कर्मचारी सुबोध श्रीवास्तव और असलम ने दौड़कर उन्‍हें पकड़ लिया और जान बचा ली।

Show More
Back to top button