Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Congress Election कांग्रेस के अध्यक्ष और पूरे संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय, APRO नियुक्त

MP Congress Election: प्रदेश में भले ही नगर निगम और पंचायत चुनाव खटाई में पड़ गए लेकिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष और पूरे संगठन के चुनाव का कार्यक्रम तय हो गया है।
मध्य प्रदेश संगठन चुनाव के लिए प्रोविंशियल रिटर्निंग ऑफिसर पीआरओ बनाए गए डॉक्टर रामचंद्र खूंटिया ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही।
श्री खूंटिया ने बताया कि उनके साथ श्री चक्रवर्ती शर्मा, श्री तरुण त्यागी और श्री क्रांति शुक्ला को APRO बनाया गया है। श्री शुक्ला के पास ग्वालियर, चंबल और बुंदेलखंड के 25 जिलों का प्रभार होगा। श्री तरुण त्यागी के पास भोपाल, विदिशा, छिंदवाड़ा, जबलपुर सहित 22 जिलों का प्रभार है। श्री चक्रवर्ती शर्मा के पास उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, धार, झाबुआ सहित 21 जिलों का प्रभार है।
श्री खूंटिया ने बताया कि 31 मार्च 2022 तक सदस्यता का काम पूरा कर लिया जाएगा। 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के बीच चुनाव में भाग लेने वाले प्रतियोगियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 16 अप्रैल से 31 मई के बीच अध्यक्ष और प्राथमिक समितियों की कार्यकारिणी और ब्लाक कमेटियों का चुनाव होगा। ब्लॉक कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष और कार्यकारणी कमेटी तथा पीसीसी के एक सदस्य का चुनाव होगा।
दूसरे चरण में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष का चुनाव 1 जून से 20 जुलाई के बीच होगा, 21 जुलाई से 20 अगस्त के बीच पीसीसी जनरल बॉडी द्वारा पीसीसी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और पीसीसी कार्यकारिणी तथा एआईसीसी सदस्यों का चुनाव होगा, 21 अगस्त से 20 सितंबर 2022 के बीच राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव होगा।