Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsMADHYAPRADESH

आत्मसमर्पण करने आया कोर्ट, मेडिकल चेकअप में निकला CORONA पॉजिटिव, मच गया हड़कंप

Omicron Corona Virus एक ओर पूरी दुनिया सहित भारत में कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को लेकर दहशत का माहौल है। उसी बीच सतना में एक बार फिर कोरोना मरीजों का मिलना शुरू हो गया है। पांच माह बात सतना में तीन दिन पूर्व मैहर में कोरोना मरीज मिलने के बाद अब जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण करने आए एक आरोपित कोरोना Corona संक्रमित पाया गया।

जिससे पूरे न्यायालय में हड़कंप मच गया। मामला बुधवार का है। जब जिला न्यायालय में अष्टम अपर सत्र न्यायाधीश माननीय प्रवीण कुमार सिन्हा की अदालत में विद्युत अधिनियम के मामले में सरेंडर करने वाला आरोपित कोरोना पॉजिटिव निकल गया। दरअसल जेल भर्ती के पूर्व जिला अस्पताल में हुए मेडिकल चेकअप में कोरोना की पुष्टि होने के बाद कोर्ट रूम एवं वहां उपस्थित कर्मचारियों में हड़कंम मच गया जिसके बाद पूरे परिसर को सैनिटाइज किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपित रामपुर बाघेलान के मझियार गांव का निवासी है जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp