Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

कटनी के बरही में बाइक सवार पति पत्नी और दो बेटियों को डंपर ने टक्कर मारी, हालत गम्भीर

कटनी। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बरही तहसील में एक बड़े हादसे की खबर मिल रही है। यहां खितौली मार्ग पर एक बेकाबू डंपर ने एक पूरे परिवार को टक्कर मारी । हादसे में बाइक सवार पति पत्नी  तथा बेटियों की हालत गम्भीर है।

बरही के खितौली मार्ग में भीषण सड़क हादसा
बाइक में सवार एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित दो बेटियों को बेलगाम ओव्हरलोड डंपर ने टक्कर मारी।

एक युवती की हालत गंभीर, मासूम बच्ची का हाथ फ्रेक्चर है। गिट्टी ओव्हरलोड बेलगाम डंपर के नीचे आ गई थी बाईक सभी का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसारकरेला से बम्हनगवां लौट रहे जायसवाल परिवार के साथ उक्त हादसा घटित हुआ।