Saturday, October 31, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

7th pay commission: शिक्षक संवर्ग को सातवां वेतनमान देने की मांग

Employee Demand In Indore, 7th pay commission आयुक्त लोक शिक्षण भोपाल के स्पष्ट आदेश के बावजूद अभी तक इंदौर जिले में अध्यापक से राज्य शिक्षा सेवा में आए नवीन शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान के एरियर की दूसरी किश्त का भुगतान नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठनों ने अधिकारियों से इस और ध्यान देते हुए लंबित द्वितीय किश्त के शीघ्र भुगतान की मांग की है । जल्द भुगतान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी हैं।

 

प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री हरीश बोयत एवं पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के जिलाध्यक्ष दिनेश परमार ने बताया कि लोक शिक्षण आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार नवीन शिक्षक संवर्ग को 7 वें वेतनमान के एरियर की प्रथम किश्त का भुगतान मई 2020 में किया जाना था जो मार्च 2021 में किया गया। वहीं दूसरी किश्त का भुगतान मई 2021 में किया जाना था, जो 06 माह बाद भी अब तक नहीं किया गया हैं। इससे सभी कर्मचारी परेशान हैं। यदि उन्हें यह भुगतान मिल जाता है तो उन्हें आगामी त्योहार मनाने में आसानी होगी।

 

दिनेश परमार ने बताया कि हाल ही में डीपीआई द्वारा विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि नवीन शिक्षक संवर्ग को लंबित एरियर की दूसरी किश्त का भुगतान 31 अक्टूबर तक अनिवार्य रूप से किया जाए, जिसकी मानीटिरिंग स्वयं आयुक्त लोक शिक्षण कार्यालय द्वारा वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये की जाएगी। बोयत एवं परमार ने जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए लंबित किश्त के शीघ्र भुगतान की मांग की है ।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp