Friday, October 30, 2026
Latest:
HOMEक्रिकेटखेल

IPL 2021, 2nd Qualifier, DC vs KKR कयास खत्म, कोलकाता और चेन्नई के बीच होगा खिताबी मुकाबला

IPL 2021, 2nd Qualifier, DC vs KKR : आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही कोलकाता फाइनल में पहुंच गया है, जहां 15 अक्टूबर को उसका मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा।

 

KKR ने जीत के लिए 136 रनों के लक्ष्य पीछा शानदार ढंग से किया। उसके ओपनर बल्लेबाजों वेंकटेश अय्यर और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए बिना कोई विकेट खोए 96 रन बना दिये। वेंकटेश ने 41 गेंदों में 55 रन बनाये, जबकि शुभमन गिल ने 46 रनों का योगदान दिया। नितीश राणा ने खुलकर खेलने की कोशिश की, लेकिन 13 रनों के स्कोर पर कैच आउट हो गये।

 

दिनेश कार्तिक पूरी तर असफल रहे और बिना खाता खोले रबाडा की गेंद पर बोल्ड हो गये। उनके बाद कप्तान ओएन मॉर्गन भी नॉर्खिये की गेंद पर बिना खाता खोले पैवेलियन लौट गये।आखिरी ओवर में 7 रनों की जरुरत थी, लेकिन आर. अश्विन ने दो गेंदों में 2 विकेट लेकर केकेआर की राह मुश्किल कर दी। लेकिन राहुल त्रिपाठी ने धैर्य नहीं खोया और अगली ही गेंद में छक्का मारकर टीम को जीत दिला दी।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 135 रन बनाये। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने सर्वाधिक 36 रन बनाये। वहीं श्रेयस अय्यर ने नाबाद 30 रन बनाये। लेकिन दिल्ली के बल्लेबाज कभी भी खुलकर नहीं खेल पाए और 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 135 रन ही बना सके। पृथ्वी शॉ और मारकस स्टॉयनिस ने 18-18 रनों का योगदान दिया। शिमरॉन हेटमायर खुलकर खेलने की कोशिश ही कर रहे थे कि 17 रनों के निजी स्कोर पर रनआउट हो गये। कोलकाता की ओर से वरुण चक्रवर्ती ने 2 विकेट लिए, जबकि फर्ग्युसन और मावी के हिस्से में 1-1 विकेट आईं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp