News24you

News you are looking for

7th Pay Commission: कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5 फीसदी का इजाफा

7th Pay Commission Update

7th Pay Commission महंगाई भत्ते में वृद्धि के संबंध में वित्त विभाग ने शुक्रवार को आदेश जारी किया। प्रदेश में अब सातवें वेतनमान वालों को 33 प्रतिशत और छठवें वेतनमान वालों को 201 प्रतिशत डीए मिलेगा। इससे पहले अगस्त महीने में कर्मचरियों का डीए 22 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया गया था।

छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार के कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही तोहफा मिला है। सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में पांच प्रतिशत का इजाफा कर दिया है। डीए की बढ़ी हुई दरें अक्टूबर महीने से ही लागू होंगी। इससे पहले अगस्त महीने में सरकार ने महंगाई भत्ता 22 से बढ़ाकर 28 प्रतिशत किया था।

डीए की बढ़ी हुई दर चालू अक्टूबर माह से ही प्रभावी होगी। बढ़े हुए महंगाई दर की राशि का 1 अक्टूबर 2022 से नगद भुगतान किया जाएगा। महंगाई भत्ते में वृद्धि का यह आदेश यूजीसी, एआईसीटीई और आकस्मिकता से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के लिए भी लागू होगा।