Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission कर्मचारियों का DA होगा प्रभावित, 7% से नीचे आई महंगाई दर

7th Pay Commission: केंद्र सरकार कर्मचार‍ियों को जल्‍द बड़ा तोहफा देने की तैयारी की जा रही है.इधर मंहगाई दर 7 प्रतिशत से नीचे आई है जिससे डीए प्रभावित होगा। सूत्रों के अनुसार सरकार जल्‍द कर्मचार‍ियों के महंगाई भत्‍ते (DA Hike) को बढ़ाने का ऐलान करने वाली है. देश की खुदरा महंगाई दर जुलाई में ग‍िरकर 7 प्रत‍िशत से नीचे आ गई है. हालांक‍ि यह अभी भी र‍िजर्व बैंक ऑफ इंड‍िया (RBI) के तय लक्ष्‍य से ऊपर है. ऐसे में सरकार की तरफ से डीए हाइक (DA Hike) पर जल्‍द फैसला ल‍िए जाने की उम्‍मीद है.

महंगाई भत्‍ते में हर छह महीने पर होता है बदलाव
सरकार की तरफ से प‍िछली बार जनवरी की डीए हाइक (DA Hike) का फैसला मार्च 2022 में क‍िया गया था. इस बार अभी तक कोई अपडेट नहीं आया है. आपको बता दें डीए सरकारी कर्मचार‍ियों की सैलरी का ही ह‍िस्‍सा होता है. ज‍िसमें सरकार की तरफ से हर छह महीने पर बदलाव क‍िया जाता है. जनवरी के डीए का मार्च में ऐलान क‍िया गया था. जुलाई वाले डीए पर अभी तक कोई घोषणा नहीं हुई है.

अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन
1. कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये
2. नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह
3. अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
4. कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
5. सालाना सैलरी में इजाफा                       2260 X12= 27,120 रुपये

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp