HOMEMADHYAPRADESH

24 घंटे का समय है, भोपाल में ही रूको और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो।

24 घंटे का समय है, भोपाल में ही रूको और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो।

गुरूवार का दिन भी भाजपा की सियासत के लिए गर्म रहा। प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी पी मुरलीधर राव नाराज रहे। मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों से सवाल किया कि आपने सभी जिलों में अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है?

जवाब ना में मिलने पर राव ने कहा- ‘आपके पास कार्यसमिति की बैठक तक 24 घंटे का समय है, भोपाल में ही रूको और सभी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करो। जिलाध्यक्षों को भी उन्होंने चेतावनी दी कि कल (शुक्रवार) तक जिलों की कार्यसमिति की घोषणा हो जानी चाहिए। अभी 15 जिले ऐसे हैं, जहां कार्यसमिति नहीं बन पाई है।

प्रदेश पदाधिकारियों से राजगढ़ में हुई बैठक में प्रवास करने के निर्देश पार्टी नेताओं ने दिए थे। शुक्रवार को जब पदाधिकारियों से प्रवास का लेखा-जोखा मांगा गया तो सब बगलें झाकने लगे। फिर कहा कि उपचुनाव में व्यस्तता के कारण प्रवास नहीं कर पाए।

भाजपा का संगठन सत्ता आधारित नहीं– शिवप्रकाश

पदाधिकारियों, मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा का संगठन सत्ता आधारित नहीं है, संगठन सर्वोपरि है। सत्ता नहीं रहेगी, तब भी संगठन रहेगा। संगठन को आतम निर्भर बनाने के लिए सहयोग निधि का टारगेट पूरा करना है। इस बार सौ करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करना है। हमारी लड़ाई राजनीतिक ना होकर वैचारिक है। ऐसी कई ताकतें हैं, जो भाजपा के खिलाफ लगी हुई हैं, वे देश को कमजोर करना चाहती हैं इसलिए वे नहीं चाहते कि देश में भाजपा का राज रहे। ऐसी ताकतों को हमें जवाब देना है।

 

इंटरनेट मीडिया एवं आईटी विभाग की बैठक

भारतीय जनता पार्टी इंटरनेट मीडिया विभाग एवं आईटी विभाग की संयुक्त बैठक भी गुरूवार को हुई। बैठक में प्रभारी रजनीश अग्रवाल ने विभाग द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जन शताब्दी वर्ष, कमल पुष्प अभियान सहित अन्य कार्यक्रमों की जानकारी दी।

Show More

Related Articles

Back to top button