जरा हट के

सातवीं मंजिल से कूदने से पहले बच्चे ने पोस्ट की ये रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर

सातवीं मंजिल से कूदने से पहले बच्चे ने पोस्ट की ये रोंगटे खड़े कर देने वाली तस्वीर
मुंबई। इंटरनेट और इंटरनेट गेम्स की कई नुकसान सुने हैं, लेकिन यहां जो हम बताने जा रहे हैं, इससे घातक कुछ और नहीं हो सकता। रूस में बने ब्लू व्हेल चैलेंज सुसाइड गेम की आहट अब भारत में भी सुनाई दे रही है। मुंबई में 14 साल के किशोर ने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी, तो कहा गया कि वह यही सुसाइड गेम खेल रहा था।
यह है मनप्रीत की कहानी
अंधेरी ईस्ट में रहने वाले मनप्रीत सिंह ने सातवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। साथियों का कहना है कि मनप्रीत ‘द ब्लू व्हेल गेम’ खेल रहा था। मनप्रीत ने सुसाइड से पहले दोस्तों को मैसेज किया था कि वह स्कूल नहीं आएगा। उसके माता-पिता को भी कुछ समझ नहीं आ रहा कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस जांच जारी है।यही नहीं मनप्रीत ने आत्महत्या करने से पहले अपनी कुछ फोटो भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। (नीचे देखें फोटो)
क्या है ‘द ब्लू व्हेल गेम’
– ‘द ब्लू व्हेल गेम’ या ‘द ब्लू व्हेल चैलेंज’ रूस में बना इंटरनेट गेम है। इसे फिलिप बुडेकिन ने 2013 में बनाया था। रूस में इसका पहला सुसाइड केस 2015 में सामने आया था। अब तक वहां 130 लोग आत्महत्या कर चुके हैं।
– इस गेम में यूजर को 50 दिन तक कुछ खास टास्क बताए जाते हैं। इन टास्क में खुद को चोट पहुंचाना, हॉरर मुविज देखना और आधी रात को उठकर अजीब हरकतें करना शामिल है। एक-एक कर सारे टास्क पूरे करते रहने पर आखिरी में सुसाइड के लिए उकसाया जाता है।
– हर टास्क पूरा होने के साथ प्लेयर को अपने हाथ पर एक कट लगाने के लिए कहा जाता है। आखिरी में जो आकृति उभरती है, वो व्हेल की होती है।
– फिलिप को काफी पहले गिरफ्तार कर लिया गया था और उस पर केस चल रहा है। सुनवाई के दौरान फिलिप ने बताया कि उसके गेम का मकसद समाज की सफाई करना है।
– जिन लोगों ने गेम खेलते हुए आत्महत्या की है, फिलिप की नजर में वे ‘बायोलॉजिकल वेस्ट’ थे।
– मनप्रीत के सुसाइड की जांच करने वाले पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस गेम में डिप्रेशन में चल रहे लोगों को निशाना बनाया जाता है और आत्महत्या को एक रोमांचक गेम बना दिया जाता है।
– यहां डिप्रेशन में चल रहे लोगों से वादा किया जाता है कि उनकी दुनिया से विदाई को रोमांचक बना दिया जाएगा।
– एक्सपर्ट्स को आशंका है कि यह नेटवर्क भारतभर में फैला हो सकता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button