HOME

विजेन्द्र मिश्रा बने मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष, कांग्रेसजनों ने जताया हर्ष

कटनी। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला की अनुशंसा पर शहडोल जिले के प्रभारी कटनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रथम पूर्व महापौर विजेंद्र मिश्र राजा भैया को मध्यप्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

श्री मिश्र के मनोनयन पर जिले के बरिष्ट कांग्रेस जनो पूर्व विधायक सुनील मिश्र, कांग्रेस प्रत्याशी मिथलेश जैन, प्रदेश महासचिव प्रियदर्शन गौर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष करन सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया, कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी, राजकिशोर यादव, रौनक खंडेलवाल, इंटक अध्यक्ष बी.एम.तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजनी वर्मा, माधुरी जैन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्याम शर्मा, गुमान सिंह, रामनरेश त्रिपाठी, हरि शंकर शुक्ला, राकेश जैन कक्का, अमित शुक्ला, मनु दीक्षित, जिला यूथ अध्यक्ष अंशु मिश्रा, राकेश द्विवेदी गुड्डू, बसंत द्विवेदी, सुरेंद्र मोहन मिश्रा, अमित गर्ग, संजय खरे, मुन्ना कुशवाहा ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button