News24you

News you are looking for

2018 में विधानसभा के साथ हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, सरकार कर रही विचार

2018 में विधानसभा के साथ हो सकते हैं लोकसभा चुनाव, सरकार कर रही विचार
नई दिल्ली। केंद्र सरकार का कार्यकाल 2019 में पूरा होगा और तभी लोकसभा के अगले चुनाव भी होंगे। लेकिन खबरों की माने तो सरकार कुछ और ही सोच कर चल रही है। एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार केंद्र सरकार 2018 में कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव भी करवा सकती है।
अगर ऐसा होता है तो लोकसभा चुनाव तय समय से 6 महीने पहले ही हो जाएंगे। हालांकि फिलहाल इस पर विचार ही चल रहा है। खबर में दावा किया गया है कि दोनों चुनाव एक साथ करवाने की राय संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप और अन्य सचिवों के समूह से मिली है। उनका कहना है कि चुनाव 6 महीने पहले हो सकते हैं और इसके लिए संविधान में किसी संशोधन की जरूरत नहीं है।
बता दें कि पीएम मोदी भी कई बार यह कह चुके हैं कि दिश में सभी चुनाव एक साथ होने चाहिए। हालांकि, यह कदम उठाने से पहले सरकार के सामने विपक्षी दलों को मनाने की चुनौती होगी। यही नहीं कई राज्यों में भी चुनाव 2019 में है जिसमें तेलंगाना, आंध्र प्रदेश शामिल है ऐसे में इन राज्यों को मनाना भी आसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *