HOMEMADHYAPRADESH

MP के CM Shivraj singh की घोषणा, बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा

MP के CM Shivraj singh की घोषणा, बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को 16 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मुआवजा

MP के CM Shivraj singh ने बड़ी घोषणा की है। बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को 16 हजार रुपये हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि दी जाएगी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विदिशा सहित प्रदेश के सभी बाढ़ प्रभावित जिलों में बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को 16 हजार रुपये हेक्टेयर के मान से मुआवजा राशि दी जाएगी। इसके अलावा पीड़ित किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। बाढ़ से गिरे मकानों को प्रधानमंत्री आवास की तरह बनवाया जाएगा।

बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात

मुख्यमंत्री चौहान ने बुधवार को शमशाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव गुजरखेड़ी और हिनोतिया पहुंचकर बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की।इसके बाद उन्होंने हिनोतिया में आयोजित सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि बाढ़ से कई मकान मलबे में तब्दील हो गए।घरों का सामान बह गया, अनाज सड़ गया और खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई।उन्होंने कहा कि यह संकट का समय है लेकिन वे सबको इस संकट से बाहर निकलकर ले आएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल बर्बाद होने पर किसानों को आरबीसी की धारा 6,4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद नुकसान अनावारी में दर्ज कर फसल बीमा का लाभ भी दिलाया जाएगा।

मनरेगा से भी कुछ मदद करेंगे

चौहान ने कहा कि मकान क्षतिग्रस्त होने पर एक लाख रुपये से अधिक की राशि दी जा रही है, इसमें मनरेगा से भी कुछ मदद करेंगे और गांवों में प्रधानमंत्री आवास की तरह बाढ़ पीड़ितों के नए मकान बनवाए जाएंगे। इसके अलावा पशु हानि और पशुचारे के नुकसान के बदले भी राहत राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि बाढ़ से विदिशा जिले के 1336 गांवों के 27 हजार 639 मकान क्षतिग्रस्त हुए है। पहले चरण में 14 हजार प्रभावित लोगों को 11 करोड़ 3 लाख रुपये की राहत राशि दी जा चुकी है।आने वाले दिनों में अन्य प्रभावित लोगों के बैंक खातों में भी राशि पहुंच जाएगी।

Show More

Related Articles

Back to top button