HOMEMADHYAPRADESH

20 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा पन्ना, यह हमारे लिए सौभाग्य की बातः VD शर्मा

प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना के जुगलकिशोर जी मंदिर से किया स्वच्छता अभियान का शुभारंभ

पन्ना। जी-20 देशों की बैठकें देशभर में 56 स्थानों पर होंगी। यह प्रदेश का सौभाग्य है कि इनमें से दो बैठकें खजुराहो में भी होंगी। हम इसलिए भी सौभाग्यशाली हैं कि बैठकों में आने वाले 20 देशों के प्रतिनिधि पन्ना टाइगर रिजर्व देखने आएंगे और वे पन्ना में जुगलकिशोर जी के दर्शन करने भी आ सकते हैं। हमें पन्ना को दुनिया भर के लोगों के सामने एक सुंदर और स्वच्छ शहर के रूप में प्रस्तुत करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को पन्ना जुगलकिशोर जी मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत करते हुए कही।

20 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा पन्ना, यह हमारे लिए सौभाग्य की बातः VD शर्मा
पन्ना को स्वच्छ बनाने में जुट जाएं कार्यकर्ता और नागरिक

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि आज से पन्ना में स्वच्छता अभियान प्रारंभ हुआ है। अपने आसपास के परिवेश की स्वच्छता वैसे तो हर नागरिक का कर्तव्य है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जो स्वच्छ भारत अभियान चल रहा है, उसमें भी पन्ना के नागरिक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को जी-20 देशों की अध्यक्षता करने का अवसर मिला है। प्रदेश के खजुराहो में भी जी-20 देशों की दो बैठकें होंगी। पहली बैठक 23,24,25 फरवरी को और दूसरी 11,12 सितंबर को होगी। यहां से विदेशी प्रतिनिधि पन्ना टाइगर रिजर्व भी जाएंगे। प्रधानमंत्री के आह्वान पर सभी कार्यकर्ताओं, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों को पन्ना को स्वच्छ बनाने के काम में जुटना है। इसी के लिए आज हमने जुगल किशोर जी के मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान अब लगातार चलेगा।

पन्ना भी बन सकता है इंदौर जैसा स्वच्छ शहर

प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि स्वच्छता अभियान पन्ना के प्रत्येक कोने में चलेगा और नियमित रूप से चलेगा। इसके साथ ही हम स्थानीय जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का काम भी करेंगे, ताकि जनता भी इस अभियान में अपनी भूमिका निभाए। सभी नागरिक अपने नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लें। श्री शर्मा ने कहा कि जब इंदौर देश का सबसे स्वच्छ शहर बन सकता है, तो पन्ना भी स्वच्छ और सुंदर बन सकता है। उन्होंने कहा कि सभी दलों के लोगों से अपील करता हूं यह अभियान कोई राजनैतिक अभियान नहीं है। इसलिए सभी लोग आगे आएं और इस अभियान से जुड़ें।  हम सब मिलकर अपने पन्ना शहर को स्वच्छ बनाएं। न गंदगी फैलाएं, न फैलाने दें। सभी दुकानदारों से आग्रह है कि अपनी दुकानों के सामने डस्टबिन रखें।

चोटिल खिलाड़ियों से मिले प्रदेश अध्यक्ष

20 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करेगा पन्ना, यह हमारे लिए सौभाग्य की बातः VD शर्मा
प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पन्ना में आयोजित 25वीं यूथ ओपन (महिला एवं पुरुष) राष्ट्रीय बॉलीवाल प्रतियोगिता में खेल के दौरान चोटिल हुए खिलाड़ियों से मिलने जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके स्वास्थ्य का हाल जाना।

Show More

Related Articles

Back to top button