HOME

नहीं रहे सिंगर बप्पी लहरीः बॉलीवुड म्यूजिक में लगाया था पॉप का तड़का, सोने के थे शौकीन

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोजर 80 से 90 के दशक में सुपरहिट साउंडट्रैक्स देने के लिए जाने जाते हैं। उन्हें “डिस्को डांसर” “डांस डांस”, “नमक हलाल” ने खासा शोहरत दिलाई।

बॉलीवुड सिंगर बप्पी लहरी नहीं रहे। वह 69 साल के थे। बुधवार (16 फरवरी, 2022) सुबह उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। समाचार एजेंसी पीटीआई ने एक डॉक्टर के हवाले से बताया कि मुंबई के एक अस्पताल में उनका निधन हो गया।

कहा जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार थे। महीने भर से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सोमवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया था। पर मंगलवार को अचानक उनकी सेहत बिगड़ गई। ऐसे में उनके परिजन ने डॉक्टर को बुलाया था, जिसके बाद उन्हें असप्ताल ले जाया गया। न्यूज एजेंसी को क्रिटिकेयर अस्पताल के निदेशक ने बताया, लहरी ओएसए (ऑब्स्ट्रक्टिव स्लीप ऐपनिया) की वजह से हुआ।

बप्पी दा को 70 से 80 के दशक में बॉलीवुड संगीत में प्रयोग के लिए जाना जाता है। उन्होंने इसमें पॉप म्यूजिक का तड़का लगाया था। डिस्को डांसर गाने ने तो उन्हें खूब नाम और शोहरत दिलाई थी।

Show More

Related Articles

Back to top button