HOMEजरा हट के

Bachpan Ka Pyaar OMG बचपन के प्यार ने तोड़े रिकार्ड 4 दिन में 4 करोड़ से ज्यादा व्यू

Bachpan Ka Pyaar OMG बचपन के प्यार ने तोड़े रिकार्ड 4 दिन में 4 करोड़ से ज्यादा व्यू

रायपुर. मशहूर रैपर व बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने छत्तीसगढ़ के बाल कलाकार सहदेव दिरदो को लेकर सॉन्ग बचपन का प्यार… रिलीज किया। दो दिन पहले रिलीज हुए इस सॉन्ग ने देश-विदेश में धूम मचा रखी है। नक्सलगढ़ सुकमा जिले के सहदेव ने बचपन का प्यार… से यू-ट्यूब पर बादशाहत कायम कर ली है।

बचपन का प्यार (Bachpan Ka Pyaar) सॉन्ग 11 अगस्त को मुंबई में रिलीज किया गया। इस वीडियो एलबम में सहदेव और बादशाह (Badshah) के साथ डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे.. फेम आस्था गिल और रिको ने भी सुर में सुर मिलाया है। आस्था गिल इसके पहले भी बादशाह के साथ कई म्यूजिक एलबम कर चुकी हैं।

रैपर बादशाह ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर सहदेव का एक वीडियो देखा था, जिसमें वह बचपन का प्यार… गीत मस्त होकर गा रहा था। सहदेव का अंदाज व अदा बादशाह को पसंद आई तो उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सहदेव से बात की और वादा किया कि उसके साथ इस गाने को रिकॉर्ड और रिलीज करेंगे। बादशाह ने अपना वादा निभाया।

बचपन का प्यार… इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। तीन दिनों में इस म्यूजिक एलबम को यू-ट्यूब पर 4 करोड़ 94 हजार 703 लोगों ने देखा है। बचपन का प्यार को 31 लाख से अधिक लोगो ने लाइक किया है। 72 हजार ऐसे भी हैं जिन्होंने डिसलाइक किया है। वहीं, 1 लाख 48 हजार 970 लोगों ने इस पर कमेंट्स किया है।

Show More

Related Articles

Back to top button