Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOME

Lokayukta Raid: लोकायुक्त ने पटवारी को आठ हजार रुपये रिश्‍वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

भोपाल । लोकायुक्त टीम भोपाल ने फौती नामांतरण और लीज रिन्युअल के लिए आठ हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पटवारी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई शुक्रवार को शाहपुरा स्थित मनीषा मार्केट कांप्लेक्स में उस समय की, जब पटवारी ने पहली किश्त के आठ हजार रुपये लिए। आरोपित ने एक लाख रुपये की मांग की थी।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास के मुताबिक एडवोकेट श्यामराज सोनी ने शिकायत की थी कि उनके पक्षकार के मकान के फौती नामांतरण और लीज रिन्युअल के लिए शक्ति नगर क्षेत्र के पटवारी मंगलेश खंडेलवाल द्वारा एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई है। इस शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त डीएसपी संजय शुक्ला और इंस्पेक्टर रजनी तिवारी के नेतृत्व में टीम को कार्रवाई के लिए भेजा था।

शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पटवारी मंगलेश खंडेलवाल ने शाहपुरा स्थित मनीषा मार्केट कांप्लेक्स में श्यामराज से आठ हजार रुपये लिए, वैसे ही टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनु व्यास ने बताया कि पटवारी रिश्वत मिलने के बाद नामांतरण करने पर अड़ा था। पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा सात के तहत प्रकरण दर्ज कर राजस्व विभाग और उनके अधिकारियों को जानकारी भेज दी है। पटवारी द्वारा लोकायुक्त पुलिस के सामने कुछ और अधिकारियों के नाम भी लेने की बात सामने आ रही है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp