News24you

News you are looking for

सरकार की इस योजना से प्रतिमाह 55 रुपये जमा कर पाएंगें 36 हजार की पेंशन, जानिए इस योजना के बारे में

pf_money

देश में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार ने कई योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं में आपको हर महीने या 6 महीने के अंतराल में कुछ पैसा जमा करना पड़ता है। लंबे समय तक पैसा जमा करने पर उसमें ब्याज भी बहुत ज्यादा मिलता है। ये सारा पैसा आपको रिटायरमेंट के बाद दिया जाता है। इसमें से कुछ पैसा आप एक साथ निकाल सकते हैं, जबकि बाकी का पैसा आपको हर महीने पेंशन के रूप में मिलता है। यहां हम आपको ऐसी ही योजना के बारे में बता रहे हैं, जिसमें पैसा जमा करके आप अपना भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

 

क्या है प्रधानमंत्री मानधन योजना

 

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत आपको रिटायरमेंट के बाद 36 हजार रुपये पेंशन मिलती है। 18 से 40 साल तक की उम्र के लोग इस योजना के साथ जुड़ सकते हैं। इस योजना में प्रीमियम का अमाउंट भी उम्र के आधार पर तय किया जाता है। हर महीने 3 हजार रुपये वाली पेंशन आपको सालाना 36 हजार रुपये देती है। मिलने वाली सालान पेंशन हर महीने 3000 रुपये के हिसाब से दी जाएगी. इस योजना का फायदा 26 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में मिल रहा है। इसके योजना के लिए 3.52 लाख कॉमन सर्विस सेंटर भी बनाए गए हैं।

 

कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ

 

किसी भी जन सेवा केंद्र में जाकर अपना PM-SYM खाता खुलवा सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। PM-SYM योजना में आवेदन करने के लिए आधार कार्ड और बैंक पासबुक जैसे जरूरी दस्तावेजों की आव्श्यकता होती है। पीएम श्रम योगी मानधन योजना में खाता खुलने के बाद आवेदक का श्रम योगी कार्ड भी जारी किया जाता है।

क्या है निवेश की प्रक्रिया

 

इस योजना में आप 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक निवेश कर सकते हैं। अगर आप 18 साल की उम्र से आवेदन कर रहे हैं तो आपको हर महीने 55 रुपये जमा करने पड़ेंगे। वहीं 30 साल की उम्र में इस योजना से जुड़ने पर हर महीने 100 रुपये जमा करने पड़ते हैं। जबकि 40 वर्ष की उम्र में आवेदन करने पर 200 रुपये हर महीने जमा करने होते हैं। यदि आप 18 साल की उम्र से इस योजना में निवेश कर रहे हैं तो आपके 42 साल की उम्र तक हर महीने 55 रुपये जमा करने पड़ेंगे। कुल मिलाकर 60 साल का होने तक आवेदक को पीएम श्रम योगी मानधन योजना में 27,720 रुपये निवेश करने होते हैं। इसके बाद लाभार्थियों को हर माह 3,000 रुपये पेंशन दी जाती है।