Wednesday, November 25, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

सतना के पास अमदरा में सड़क हादसे में KATNI कैमोर के तीन युवकों की मौत

कटनी। एक सड़क हादसे में कटनी के कैमोर के तीन युवकों की दर्दनाक मौत की खबर है। सतना जिले के अमदरा थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवको की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

बताया जा रहा है कि बाइक सवार मोहित पटेल (24 वर्ष), विजय सेन (24 वर्ष), पंकज सेन (29 वर्ष) तथा शुभम सेन (23 वर्ष) कटनी के कैमोर क्षेत्र के निवासी है। इनमें से शुभम घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार अमदरा थाना क्षेत्र के झुकेही मोड़ पर बाइक सवार युवक ट्रेलर की चपेट में आ गए। पहले वो ट्रेलर से टकराए फिर उनका सिर ट्रेलर के चैनल में फंस गया। इसे देख आसपास के लोगों ने शोर मचा कर ट्रेलर को रोकवाया, लेकिन तब तक युवक ट्रेलर के चैनल में बुरी तरह से फंस चुके थे। लिहाजा इस भीषण हादसे में तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जख्मी युवक को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया है। पुलिस ट्रेलर को जब्त करने के साथ ही चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर लिया है।