HOME

वैंकेया नायडू होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

वैंकेया नायडू होंगे NDA के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार
नई दिल्ली। केंद्रीय नगरीय विकास मंत्री वैंकेया नायडू एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार होंगे। बीजेपी संसदीय दल की सोमवार को हुई बैठक में नायडू के नाम पर मुहर लगाई गई। नायडू का उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के उम्मीदवार गोपाल कृष्ण गांधी से मुकाबला होगा।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने वेंकैया नायडू के नाम की घोषणा की। शाह ने कहा, देश में उपराष्‍ट्रपति पद के लिए चुनाव होने जा रहा है उसमें संसदीय बोर्ड व एनडीए के सभी सदस्‍यों से चर्चा के बाद यह तय किया गया है कि वैंकेया नायडू एनडीए की तरफ से इस पद के लिए दावेदार होंगे।
उप-राष्ट्रपति को लेकर जहां एक तरफ पूरी तरह से आंकड़े सरकार के पक्ष में हैं ऐसे में हामिद अंसरी के दूसरे कार्यकाल पूरा होने के बाद नायडू देश का अगला उपराष्ट्रपति बन सकते हैं। नायडू विपक्षी उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी का मुकाबला करेंगे। गोपालकृष्ण गांधी को अठारह विपक्षी दलों ने अपनी ओर से उतारा है।
भाजपा उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए दक्षिणी राज्य से किसी को उतारने की इच्छुक थी। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार(उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व करते हैं) के तौर पर उतारे जाने के बाद वेंकैया नायडू इस पद के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं क्योंकि वह आंध्रप्रदेश से आते हैं जिसे हाल में दो राज्यों में विभाजन किया गया है। इसके साथ ही नायडू का तमिलनाडु से भी संबंध है।
बीजेपी संसदीय दल की बैठक में जेपी नड्‍ढा ने नायडू के नाम का प्रस्ताव किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। नायडू मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देंगे। वे इसके बाद सुबह 11 बजे उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे।
नायडू के अलावा एनडीए की तरफ से निर्मला सीतारमण का नाम भी चर्चाअों में था, लेकिन सशक्त दावेदार माने जा रहे नायडू ने बाजाी मारी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button