HOMEKATNI

विधायक की उपस्थिति में शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किय सूर्य नमस्कार

विधायक की उपस्थिति में शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किय सूर्य नमस्कार

कटनी। शासकीय कन्या महाविद्यालय कटनी में स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ स्वामी विवेकानंद की स्मृति पर माल्यार्पण व द्वीप प्रज्जवलित विधायक संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल व छात्राओं के द्वारा किया गया।

विधायक की उपस्थिति में शासकीय कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने किय सूर्य नमस्कार

तदोपरांत राष्ट्रगान, वंदे मातरम व सूर्य नमस्कार किया गया। प्राचार्य डॉ . आर . के . गुप्ता तथा श्रीमती वंदना मिश्रा, सहायक प्राध्यापक ने इस अवसर पर छात्राओं को विवेकानंद जी के बारे में बताया एवं उनकी जीवन शैली पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम संचालन डॉ . संजयकांत भारद्वाज के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में विधायक श्री जायसवाल, प्राचार्य डॉ . आर . के गुप्ता, के. जे. सिन्हा, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. किरण खरादी, डॉ. विमला मिंज, बंदना मिश्रा, डॉ. वीणा सिंह एवं कार्यक्रम के संयोजक अमिताभ पाण्डेय, सदस्य डॉ स्मिता मसीह , फूलचंद कोरी , रीना मिश्रा, सपना झारिया, रामेश्वर सिंह, डॉ.कृष्ण गोपाल सिंह ,नीना बजाज, अशोक शर्मा एवं समस्त महाविद्यालय परिवार तथा महाविद्यालय की छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।

Show More

Related Articles

Back to top button