News24you

News you are looking for

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर MP का दावा मजबूत

भोपाल। राष्ट्रपति चुनाव में इस बार मप्र के कई नेताओं की भूमिका अहम होने वाली है। फिलहाल कोई नाम तय नहीं है और इसलिए हर रोज नए फॉर्मूले के तहत नया नाम सामने आ रहा है। हर फॉर्मूले में मप्र से जुड़े नेताओं का नाम जरूर राष्ट्रपति पद के लिए रहता है।
अब तक माना जा रहा था कि राष्ट्रपति पद के लिए सबसे सशक्त दावेदार इंदौर से सांसद और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन हैं। महिला राष्ट्रपति के फॉर्मूले पर उनके नाम को लेकर दिल्ली से लेकर मप्र में चर्चा है।
वहीं महाजन के साथ-साथ विदिशा से सांसद और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का नाम भी चर्चा में है। अब एक नया समीकरण सामने आया है। सूत्रों के मुताबिक सुमित्रा महाजन के नाम पर सर्वसम्मति बनने पर विदिशा सांसद सुषमा स्वराज को लोकसभा अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
स्वराज को लोकसभा अध्यक्ष बनाए जाने की वजह उनका स्वास्थ्य भी है। गौरतलब है कि हाल ही में वे किडनी ट्रांसप्लांट से गुजरी हैं। दलित वर्ग से राष्ट्रपति बनाने के फॉर्मूले के तहत शाजापुर सांसद और केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत का नाम भी दावेदारों की सूची में था।
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर MP का दावा मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *