KATNI

कटनी : राहुल-कमलनाथ संदेश यात्रा का रथ कटनी पहुंचा

कटनी-/ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जन-जन के हृदय सम्राट राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी का संदेश आम आदमी तक पहुचाने के लिये मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस महामंत्री पवन कुमार पटेल के संयोजन में “राहुल कमलनाथ संदेश यात्रा” का रथ आज कटनी पहुंचा,जहां स्थानीय जगन्नाथ चौराहे में कांग्रेस की नुक्कड़ सभा का आयोजन जिला कांग्रेस कमेटी शहर विक्रम खम्परिया की अध्यक्षता में किया गया।

आमसभा को सम्बोधित करते हुये श्री पटेल ने कहा कि काला धन वापस लाने का दावा किया गया था उसका क्या हुआ,दो करोड़ बेरोजगारो को प्रतिवर्ष रोजगार देने का वायदा किया गया था उसका क्या हुआ,श्री पटेल ने कहा कि अगर अपने जीवन में मोदी जी ने सचमुच में चाय बेची होती तो वह गरीब का दर्द समझते 10 लाख का शूट न पहनते। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष विक्रम खम्परिया ने कहा कि अगर हम इस देश के लोकतांत्रिक ढाचे को और भारत के संविधान को बचाना चाहते है तो हमें आपसी भेदभाव भुला कर कांग्रेस का हाथ मजबूत करने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मारूफ अहमद हनफी,मप्र कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि द्वय मनु दीक्षित एवं रौनक खंडेलवाल,राजीव गांधी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल पांडेय, माधवनगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद ईश्वर बहरानी,जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष पूर्व पार्षद राजेश जाटव,पूर्व पार्षद प्रशांत जायसवाल,विनोद छिरौलिया,जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष नारायण निषाद, जिला कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शेखर भारद्वाज,जिला कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ सनत तिवारी,जिला कांग्रेस उपभोक्ता प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवीदीन गुप्ता,संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह,रमेश अहिरवार,डॉ सुरेंद्र तिवारी,दीपक केशरवानी,सूर्यकांत कुशवाहा,अजय गौंटिया,विकल पुरुस्वानी,आकाश वर्मा,प्रकाश निषाद,विवेक अग्रवाल,नीरज मिश्रा,ब्रजेश गौतम साजिद खान, गया प्रसाद तौहेल,दिलदार खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Back to top button