News24you

News you are looking for

मैं इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती..लिखकर महिला डॉक्टर ने दवा का ओव्हर डोज लेकर दे दी जान

मैं इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती..लिखकर महिला डॉक्टर ने दवा का ओव्हर डोज लेकर दे दी जान

Bhopal में आज एक महिला डॉक्टर ने दवा का ओव्हर डोज लेकर आत्महत्या कर ली। दवा लेने से पहले उसने सिर्फ इतना लिखा कि मैं इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती.. यह लिखकर महिला डॉक्टर ने दवा का ओव्हर डोज ले लिया। आत्महत्या करने वाली डॉक्टर का नाम आकांक्षा माहेश्वरी है। जूनियर डाक्‍टर के रूप में आकांक्षा माहेश्‍वरी यहां के अस्पताल में सेवाएं दे रही थीं। आत्‍महत्‍या से पहले डाक्‍टर ने सुसाइड नोट ल‍िखा इसमें डाक्‍टर ने ल‍िखा है कि वह इतना स्‍ट्रेस नहीं झेल सकती।

गांधी मेडिकल कालेज में पीडियाट्रिक डिपार्टमेंट की पीजी डाक्टर 24 वर्षीय आकांक्षा माहेश्वरी ने बुधवार काे छात्रावास के कमरे में खुदकुशी कर ली। उन्हाेंने बेहोशी की दवा के एक साथ चार इंजेक्शन लगाकर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने लिखा कि मैं इतनी मजबूत नहीं हूं। स्ट्रेस नहीं झेल पा रही।

आखिरी बार सुबह सात बजे उन्हाेंने अपने विभाग में फाेन कर तबीयत खराब रहने के कारण ड्यूटी पर नहीं आने की बात कही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कमरे की तलाशी लेने के बाद सुसाइड नोट बरामद किया है जिसे जांच में शामिल कर लिया गया है। साथ ही चार इंजेक्शन और सीरिंज भी बरामद की है।