HOME

महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में मनाया गया महर्षि ज्ञानयुग दिवस समारोह

कटनी। महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय में ब्रह्मलीन महर्षि महेश योगी का अवतरण महर्षि ज्ञान युग दिवस समारोह करौंदी में बड़े हर्ष उल्लास के साथ 12 जनवरी 2024 को मनाया गया इस कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजन एवं वैदिक परंपरा से किया गया इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना का गायन किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुल सचिव अरविंद सिंह राजपूत द्वारा की गई व विशिष्ट अतिथि विश्वविद्यालय की निदेशिका महोदया श्रीमती डॉ. नमिता पाठक रही अतिथियों के स्वागत हेतु छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा भाषण गीत कविता एकल व समूह नृत्य की विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के मार्गदर्शन हेतु विश्वविद्यालय के कुलसचिव अरविंद सिंह राजपूत ने बताया कि महर्षि ने अपने जीवन के 50 वर्षों में अपने ज्ञान का प्रसार भारत में ही नहीं बल्कि 200 से अधिक देशों में भी किया आपने कहा कि महर्षि जी के विश्व शांति के संकल्प को हम सभी को विशेष रूप से हमारे विद्यार्थियों को पूर्ण करना है इसके बाद विश्वविद्यालय की निदेशिका महोदया ने अपने उद्बोधन में बताया कि महर्षि जी के अवतरण दिवस को क्यों महर्षि ज्ञान युग दिवस कहा जाता है आपने बताया कि ऐसे वैज्ञानिक संत मानव कल्याण के लिए अवतरित होते हैं
महर्षि ज्ञानयुग दिवस समारोह का प्रारंभ 11 जनवरी 2024 से हुआ।

जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जिसमें वेद पाठ ,मंडल निर्माण, संस्कृत संभाषण, वैदिक अंताक्षरी, निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया| इन प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए| अंत में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं, अभिभावकों आदि को प्रसाद वितरित किया गया।

इस कार्यक्रम का संचालन सामाजिक विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ.श्रीपाल चौहान एवं आभार सामाजिक विज्ञान विभाग के सह प्राध्यापक डॉ.शशी कुमार ओझा द्वारा किया गया| इस पूरे कार्यक्रम के संयोजन में श्री शीतल कुमार सेन,सहायक प्राध्यापक वाणिज्य विभाग एवं श्री शेखर तिवारी,विवेक तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही| कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, सह. प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक व सभी अशैक्षणिक कर्मचारियों के साथ विश्वविद्यालय के सभी छात्राएं उपस्थित रहे|

Show More

Related Articles

Back to top button