Thursday, November 19, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

मध्यप्रदेश में SDOP स्तर के पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर

भोपाल। मध्यप्रदेश में तबादलों का सिलसिला अभी जारी है। आज उप पुलिस अधीक्षक एसडीओपी स्तर के अधिकारियों के ट्रांसफर आदेश जारी किए गए।

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। अनूप भलावी अवर सचिव के हस्ताक्षर से दिनांक 11 अक्टूबर 2021 को जारी ट्रांसफर लिस्ट में 3 अधिकारियों की पदस्थापना में परिवर्तन किया गया है।

श्री आशुतोष पटेल उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध प्रकोष्ठ होशंगाबाद से एसडीओपी निवाड़ी सुश्री ज्योति उमठ एसडीओपी आगर मालवा से एसडीओपी कन्नौद  श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक कानून व्यवस्था विवेचना कार्य के पृथ्थक्कीकरण इंदौर से नगर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर
ट्रांसफर आर्डर में लिखा है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों के अनुपालन में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से स्थानांतरित किया जाता है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त किया जाए एवं तीन देव कार्यभार ग्रहण प्रतिवेदन अनिवार्य रूप से विभाग को भेजा जाए।