HOME

मध्यप्रदेश : माशिमं ने जारी किया कक्षा 10वीं 2020-21 का नए पैटर्न , ये हुए हैं बड़े बदलाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल (corona era) के मद्देनजर मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education) ने सत्र 2020-21 के लिए परीक्षा के पैटर्न (pattern) में बदलाव किया है। जिसमें दीर्घ उत्तरीय प्रश्न को हटा दिया गया है। इस मामले में विभाग का कहना है कि कोरोना काल में छात्रों की उचित शिक्षा नहीं हो पाई। जिसके कारण छाओं पर अत्यधिक बोझ ना पड़े। इसलिए निर्णय लिया गया है। वही विभाग ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं (10th Board Exam) के लिए नया ब्लूप्रिंट (Blueprint) भी जारी किया है। 

दरअसल नए ब्लूप्रिंट के मुताबिक अब 12वीं की ही तरह अब दसवीं कक्षा में भी अब 5 अंकों वाले प्रश्न नहीं पूछे जाएंगे। इसके साथ ही सभी विषयों को 3 इकाई में बांटा गया है। वहीं अध्याय और इकाई के अनुसार अंक का विभाजन किया गया है। अगर हम हिंदी विशिष्ट की बात करें तो पहले इकाई में 3 अध्याय दिए गए हैं। जिसमें 10 प्रश्न 1 अंक के, 4 प्रश्न तीन अंक और 3 प्रश्न चार अंक के रहेंगे। वहीं दूसरी इकाई में भी 3 अध्याय जोड़े गए हैं, जिसके कुल 31 अंक दिए जाएंगे। जबकि तीसरी का ही में 3 अध्याय के लिए कुल 35 अंक दिए जाएंगे। 

अंग्रेजी विशिष्ट विषय के लिए ये नियम 

वही अंग्रेजी विशिष्ट ने पहली इकाई के लिए 5 अध्यायों को जोड़ा गया है। जिसमें 10 प्रश्न 1 अंक के 3 प्रश्न तीन अंक के और तीन प्रश्न 4 अंक के रहेंगे। जबकि दूसरी इकाई में 5 अध्याय जोड़े गए हैं। जिसके लिए प्रश्नों की संख्या 10 प्रश्न 1 अंक के 3 प्रश्न तीन अंक और 3 प्रश्न चार अंक के दिए जाएंगे। जबकि तीसरी इकाई में भी 5 अध्याय होंगे जिसके लिए प्रश्नों की संख्या 10 प्रश्न एक अंक के, तीन अंक के 4 प्रश्न और चार अंक के 4 प्रश्न मौजूद रहेंगे। 

विज्ञान विषय के लिए ये नियम 

वहीं विज्ञान विषय में 15 अध्याय को 3 इकाई में जोड़ा गया है। जिसमें पहली इकाई में 5 अध्याय दिए गए हैं। जिसके लिए 26 अंक निर्धारित किए गए हैं। वहीं दूसरी इकाई में भी 5 अध्याय जोड़े गए है। जिसके लिए 29 अंक और तीसरी इकाई में 5 अध्याय हैं। जिसके लिए कुल 25 अंक निर्धारित किए गए है। इस प्रकार विज्ञान विषय के लिए कुल 80 अंक का प्रश्नपत्र होगा। वहीं 20 अंक की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। 

विद्यार्थी इस लिंक पर जाकर दसवीं कक्षा की परीक्षा के लिए ब्लूप्रिंट देख सकते हैं। 

 

http://mpbse.nic.in/High%20School_Blue%20Print_2020_21.PDF

इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा फॉर्म में भी बड़ी राहत दी है। जहां प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि बोर्ड परीक्षा का फॉर्म विद्यार्थी विलंब शुल्क के साथ बोर्ड परीक्षा की तारीखों के ऐलान से पहले तक भर सकते हैं।

Show More

Related Articles

Back to top button