Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

भोपाल में सनसनीखेज वारदात पति का मर्डर कर डेड बॉडी लेकर थाने पहुंच गई पत्नी

Bhopal भोपाल में एक महिला अपने पति का मर्डर कर लाश लेकर थाने पहुंच गई यह सनसनीखेज मामला पूरी राजधानी में चर्चा का विषय बना है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किसान धनराज मीणा की पत्नी संगीता मीणा ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष पांडे के साथ मिलकर पति धनराज मीणा की हत्या की और उसकी डेड बॉडी को कार में लेकर पुलिस थाने पहुंच गई।

पति की जानकारी में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा था

पुलिस ने बताया कि कटारा हिल्स स्थित सागर गोल्डन पार्क में किसान धनराज मीणा अपनी पत्नी संगीता मीणा के साथ रहते थे। संगीता मीणा का इंजीनियर आशीष पांडे से लंबे समय से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। इस बात की जानकारी धनराज मीणा को भी थी। आशीष के साथ रिश्ते को लेकर धनराज और संगीता में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने कहा कि पांडे ग्वालियर का रहने वाला था, जबकि मीना नसरुल्लागंज का रहने वाला था। दोनों 2014 में सागर गोल्डन पाम कॉलोनी में शिफ्ट हो गए थे।

कार की डिग्गी में डालकर थाने पहुंची

संगीता ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन भी उसका पति धनराज मीणा झगड़ा करने लगा। रोज-रोज के झगड़े से तनाव में आकर संगीता मीणा और उसके बॉयफ्रेंड आशीष मीणा ने पति धनराज मीणा की हत्या करने की साजिश रची। संगीता मीणा ने अपने पति को नींद की गोलियां खिला दी। जब वह बेहोश हो गया तो दोनों ने लाठियों से मार-मार कर पति की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद लाश को पैक किया और कार की डिग्गी में डालकर पुलिस थाने पहुंच गई

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp