Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Omicron Variant: वेरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन ज्यादा हानिकारक नहीं प्रसिद्ध वैज्ञानिक वैज्ञानिक एंथोनी फाउची ने कहा

ओमिक्रोन वेरिएंट  Omicron Variant: तेजी से फैल रहा है और लगातार इस नए वेरिएंट पर शोध भी किए जा रहे हैं। इस बीच शीर्ष अमेरिकी वैज्ञानिक एंथोनी फाउची ने मंगलवार को कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन पर अपनी राय व्यक्त की है। वैज्ञानिक फाउची ने कहा कि शुरुआती संकेतों से पता चल रहा है कि यह वेरिएंट तेजी से फैलता है लेकिन ज्यादा हानिकारक नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इसके तेज संक्रमण को गंभीरता से लेने की जरूरत है और इस वेरिएंट के प्रभावों को समझने में अभी कुछ हफ्तों का समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि यह डेल्टा जितना खतरनाक नहीं है।
अभी तक 38 देशों में फैला है ओमिक्रोन वेरिएंट
अब तक ओमिक्रोन वेरिएंट कम से कम 38 देशों में मिल चुका है। साथ ही अभी तक ओमिक्रोन वेरिएंट के कारण किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वैज्ञानिक विशेष रूप से स्पाइक प्रोटीन पर 30 से अधिक म्यूटेशन के कारण चिंतित हैं, जो कोरोना वायरस की सतह को डॉट करते हैं और इसे कोशिकाओं पर आक्रमण करने की अनुमति देते हैं।
ब्रिटेन में ‘Omicron’ वेरिएंट का कम्युनिटी स्प्रेड
इधर ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों से कहा कि शुरुआती संकेत बताते हैं कि कोरोना वायरस का ओमिक्रोन संस्करण डेल्टा से अधिक संक्रामक है। ब्रिटेन में मंगलवार को ओमिक्रोन वेरिएंट के 101 नए मामले सामने आए, जिसके साथ इन मामलों की संख्या बढ़कर 437 हो गई है। वहीं इससे पहले ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावेद ने संसद में कहा कि कोरोना वायरस का नया रूप ओमिक्रोन देश के क्षेत्रों में सामुदायिक स्तर पर फैलना शुरू हो गया है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp