Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

बड़ी दुर्घटना: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का हेलिकॉप्टर क्रैश: तमिलनाडु में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 4 की मौत; CDS रावत समेत 14 अफसर सवार थे

तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। िरपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 4 अफसरों की मौत हो गई। अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। जनरल बिपिन रावत की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

तमिलनाडु के कन्नूर में बुधवार को सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत भी सवार थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे में 4 अफसरों की मौत हो गई। अभी इनके नाम सामने नहीं आए हैं।

हादसे के जो विजुअल सामने आए हैं, उसमें हेलिकॉप्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है और उसमें आग लगी हुई है। जनरल बिपिन रावत की स्थिति के बारे में अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। उनकी पत्नी भी इस हेलिकॉप्टर में सवार थीं। जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक सेना प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का जिम्मा संभाला।

 - Dainik Bhaskar

2 शव बरामद किए गए, पहाड़ी के नीचे और बॉडीज देखी गईं
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, हेलिकॉप्टर सुलूर एयरबेस से वेलिंगटन जा रहा था। इस पर 14 वरिष्ठ अधिकारी थे। हादसे की जगह पर डॉक्टरों की एक टीम रवाना की गई है। सेना के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। 2 शव बरामद किए गए हैं, जो कि 80% जल गए थे। इनकी पहचान की कोशिश की जा रही है। कुछ और शव पहाड़ी से नीचे दिखाई दे रहे हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp