Sunday, November 1, 2026
Latest:
HOMEखेल

T20 भारत की लगातार 10वीं जीत, पाकिस्तान का रिकॉर्ड तोड़ा, श्रीलंका को करारी शिकस्त

India vs Sri Lanka (IND vs SL) 1st T20: भारत ने पहले टी-20 इंटरनेशनल में श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 62 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस फॉर्मेट में यह टीम इंडिया की लगातार 10वीं जीत है। भारत ने पाकिस्तान के लगातार 9 जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान (12 जीत) के नाम है।

भारत और श्रीलंका की टीम पहले टी-20 मैच में एक-दूसरे के आमने-सामने है। लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के सामने जीत के लिए 200 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। भारत की तरफ से ईशान किशन ने सर्वाधिक 89 रन बनाए तो वहीं श्रेयस अय्यर 28 गेंदों में 57 रन बनाकर नाबाद लौटे। इनके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 32 गेंदों में 44 रन बनाए।

श्रीलंका की शुरुआत खराब
टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और पहली ही गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने पाथुम निसांका (0) को बोल्ड किया। तीसरे ओवर में भुवी ने कामिल मिशारा (13) की पारी पर ब्रेक लगाया। भारतीय टीम को तीसरी सफलता वेंकटेश अय्यर ने जेनिथ लियानागे (11) को आउट कर दिलाई। जेनिथ का कैच पॉइंट पर संजू सैमसन ने पकड़ा। अनुभवी खिलाड़ी दिनेश चंडीमल (10) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके। चंडीमल को रवींद्र जडेजा ने ईशान किशन के हाथों स्टंप आउट कराया।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp