Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMobileTechज्ञान

Jio ने लॉन्च किए दो नए प्री-पेड प्लान: पहली बार मिलेगी यह सुविधा

Jio सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Jio) ने दो नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। जियो के ये दोनों प्लान Disney+ Hotstar प्रीमियम सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। फिलहाल अन्य कंपनियों के प्लान के साथ भी इस तरह का ऑफर मिल रहा है, लेकिन जियो के इस प्लान में पहली बार Disney+ Hotstar का Premium सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। आमतौर पर सिर्फ  Disney+ Hotstar का ही सब्सक्रिप्शन ही मिलता है। प्रीमियम में ग्राहकों को 4के कंटेंट देखने को मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों प्लान के बारे में.

Jio का 1,499 रुपये का प्लान

जियो के इन प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। जियो के इस 1,499 रुपये वाले नए प्लान में यूजर्स को हर रोज 2GB डाटा मिलेगा। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के साथ जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन मिलेगा जिसकी कीमत करीब 1,499 रुपये ही है। इस प्लान की वैधता 84 दिनों की है।

Jio का 4,199 रुपये वाला प्लान

रिलायंस Jio के 4,199 रुपये वाले प्लान में रोज 3GB डाटा मिलेगा। इस प्लान के साथ भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS के साथ जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन मिलेंगे। इस प्लान के साथ Disney+ Hotstar Premium का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp