Sunday, November 1, 2026
Latest:
Corona newsHOME

MP में कोरोना Corona की तीसरी लहर खत्म ?

मध्यप्रदेश MP में कोरोना Corona की तीसरी लहर खत्म हो गई यह सरकार ने मान लिया है। सभी कोविड केयर सेंटर को बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं।

अब प्रदेश भर के कोविड केयर सेंटर बंद किए जाएंगे। एनएचएम की एमडी प्रियंका दास ने सभी सीएमएचओ, सिविल सर्जन को तत्काल कोविड केयर सेंटर बंद करने का आदेश जारी किया है। जिलों में चल रहे कोविड केयर सेंटर को लेकर यह निर्देश दिए हैं कि यदि किसी सेंटर का कोई भुगतान लंबित है तो बजट आवंटन कराने के लिए डिमांड एनएचएम को भेजने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश भर में कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व 67562 बेड्स पर सिर्फ 210 कोरोना मरीज भर्ती हैं।

एमडी एनएचएम द्वारा सीएमएचओ को भेजा गया आदेश
एमडी एनएचएम द्वारा सीएमएचओ को भेजा गया आदेश

अब कोई खर्च नहीं किया जाएगा मान्य

एनएचएम की एमडी ने कोविड केयर सेंटर बंद करने के आदेश के साथ यह कहा है कि 22 फरवरी के बाद का कोई भी खर्च मान्य नहीं किया जाएगा। इस तारीख के बाद कोविड केयर सेंटर पर किए गए किसी प्रकार के खर्च मान्य नहीं किए जाएंगे।

—————–

लगातार कम हो रहे कोरोना के मामले

तारीख केस
24 फरवरी 668
23 फरवरी 690
22 फरवरी 521
21 फरवरी 847
20 फरवरी 950
19 फरवरी 1013
18 फरवरी 888

——————–

वर्तमान में अस्पतालों में भर्ती कोरोना मरीजों की स्थिति

सुविधा कुल बिस्तर क्षमता भर्ती संदिग्ध भर्ती संक्रमित कुल
आईसोलेशन बेड बिना ऑक्सीजन 21948 51 23 74
ऑक्सीजन बेड 32069 48 32 80
आईसीयू,एचडीयू बेड 13545 43 13 56
कुल 67562 142 68 210

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp