Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEKATNIMADHYAPRADESH

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, सांसद VD Sharma का कटनी आगमन 25 दिसंबर को

VD Sharma भारतीय जनता पार्टी के ऊर्जावान प्रदेशाध्यक्ष सांसद श्री विष्णुदत्त जी शर्मा VD Sharma का 25 दिसम्बर शनिवार को कटनी आगमन हो रहा है। जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष श्री वीडी शर्मा रेवांचल एक्सप्रेस से सुबह 4. 30 बजे कटनी पहुंचेंगे।

सर्किट हाउस में कुछ समय विश्राम के पश्चात वे भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन सुशासन दिवस पर बजरंग अखाड़ा दुर्गा मंदिर वंशस्वरूप वार्ड में फल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके पहले भाजपा महिला मोर्चा द्वारा राजस्थान ट्रांसपोर्ट कंपनी, बरगवां में एवम जिला कार्यालय मोड़ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा।

सुबह 10.30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी तथा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे प्रदेशाध्यक्ष जी जबलपुर प्रस्थान करेंगे।

जिलाध्यक्ष श्री रामरतन पायल ने समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp