Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

Mp Night Curfew मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू, रात 11 से सुबह 5 तक रहेंगी सख्त पाबंदी

Mp Night Curfew मध्यप्रदेश में कोरोना के नए वेरिएंट की आहट से पहले सतर्कता स्वरूप नाइट कर्फ्यू शुरू किया गया है। देश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच मध्य प्रदेश ने इसकी रोकथाम की तैयारी पहले ही कर ली है। प्रदेश में नए कोरोना वैरिएंट का एक भी मामला नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने गुरुवार को नाइट कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी। प्रदेश में अब रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक बंदिशें लागू रहेंगी।

मुंबई में एक ही दिन में 602 पॉजिटिव केस मिले; केंद्र ने चुनावी राज्यों को वैक्सीनेशन बढ़ाने के निर्देश दिए

महाराष्ट्र में कोरोना के केसेस एक बार फिर से डराने लगे हैं। मुंबई में गुरुवार को एक ही दिन में 602 नए पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई है। 6 अक्टूबर के बाद पहली बार मुंबई में इतने ज्याद संक्रमित एक दिन में मिले हैं। इधर, देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के मामले अचानक तेजी से मिलने के बीच केंद्र सरकार ने चिंता जताई है।

न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, केंद्र सरकार ने गुरुवार को खासतौर पर उन राज्यों के अपने यहां कोरोना वैक्सीनेशन की दर को तेज करने का निर्देश दिया, जिनमें अगले कुछ महीने में चुनाव होने हैं।

देश के पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा, उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल की शुरुआत में खत्म हो रहे हैं। इन सभी राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

हालांकि फिलहाल पंजाब, गोवा और मणिपुर में ओमिक्रॉन का कोई मरीज नहीं मिला है, जबकि यूपी और उत्तराखंड में भी बेहद कम मामले हैं। लेकिन देश के 17 राज्यों तक पहुंच चुके नए वैरिएंट के पिछले 24 घंटे के अंदर 64 मामले मिलने से चिंता के हालात बन गए हैं। देश में अब ओमिक्रॉन के कुल 325 मामले हैं

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp