Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Panchayat Chunav बिना OBC आरक्षण के न हों पंचायत चुनाव, MP विधानसभा में संकल्‍प पारित

MP Panchayat Chunav । मध्य प्रदेश विधानसभा में सदन के नेता सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सदन सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित करता है कि बिना OBC आरक्षण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ना कराए जाएं। सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा में कहा कि हम हर संभव कोशिश करेंगे कि बिना ओबीसी के चुनाव ना हो इसके लिए सभी प्रक्रिया कर रहे हैं। विधानसभा द्वारा संकल्प पारित करने के बाद अब पंचायत चुनाव टलने के आसार बन गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग को अब तय करना है कि चुनाव कराए जाएं या नहीं। आयोग अभी इंतजार में है कि सुप्रीम कोर्ट पुनर्विचार याचिका पर क्या फैसला देता है। विधानसभा में हंगामे के बीच पारित हुए 5 विधेयक और अनुपूरक बजट, इसके बाद कार्यवाही शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी गई

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp