News24you

News you are looking for

बड़ी खबर: मध्य प्रदेश में 12 दिन में मिले 100 पॉजिटिव, सीएम ने दिए ये निर्देश

MP CoronaVirus Alert: कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर राज्‍य सरकार सतर्क, प्रदेश में संक्रमण दर शून्‍य, पांच सक्रिय मरीज

भोपाल । देशभर में कोरोना (corona) के बढ़ते संक्रमण से एक तरफ जहां केंद्र सरकार (चिंता में है वहीं दूसरी तरफ मध्यप्रदेश (MP) में शुक्रवार को संक्रमण के 16 केस सामने आने के बाद शनिवार को 7 पॉजिटिव case (positive case) रिकॉर्ड किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा मामले राजधानी भोपाल में तीन सामने आए हैं। इसके अलावा धार, इंदौर और रायसेन में एक-एक संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है।

जुड़िये News24you के Telegram channel से

दरअसल मध्यप्रदेश में शुक्रवार को 16 नए केस सामने आए थे। जिसके बाद शनिवार को 7 केस की पुष्टि हुई है। प्रदेश में 17 अगस्त से अब तक 12 जिलों में 100 से अधिक ने संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मामले जहां जबलपुर और इंदौर में है। वहीं दूसरी तरफ रीवा, रायसेन, अलीराजपुर, सिंगरौली में भी लगातार पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं।

ज्ञात हो कि प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिसमें से 7 लाख 81 हजार 537 लोग ठीक हो अपने घर वापस आ चुके हैं। वहीं कोरोना से अब तक 10000 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश में अगर एक्टिव केसों की बात की जाए संख्या 79 है।

जुड़िये News24you के Telegram channel से

कोरोना संक्रमण पर लगातार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अधिकारियों और प्रभारी मंत्रियों की बैठक ले रहे हैं। इसी बीच सभी जिला कलेक्टरों को जिला में विशेष सुरक्षा के साथ वैक्सीनेशन प्रक्रिया को जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन प्रक्रिया को भी बढ़ाया जा रहा है। वही मध्य प्रदेश में बीते दिनों महा वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया गया था।

इंदौर में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते दिनों निर्देश दिया है कि आम जनता को कोरोना गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही स्वागत आदि कार्यक्रमों में भीड़ ना जुटाने की सलाह दी गई है।