HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बड़ी खबर : कटनी में लगातार दूसरे दिन मिले 55 नए CORONA पॉजिटिव केस, पूरे जिले में बढ़ी चिंता

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में आज शनिवार को आधा सैकड़ा से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप है। आज 55 नए कोरोना पॉजिटिव केस यहां आए

कह सकते हैं कि कटनी जिले में आज फिर कोरोना बम फूटा है। लगातार दूसरे दिन आधा सैकड़ा से ज्यादा नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण कहर बनकर टूट रहा है। पूरा जिला कोरोना वायरस की चपेट में आ गया है। हर दिन बड़ी संख्या में लोग इस महामारी के शिकार हो रहे हैं, इसके बावजूद न तो लोग जागरूकता दिखा रहे हैं और न ही सावधानियां बरत रहे हैं।

आज शाम मेडिकल कॉलेज जबलपुर से मिली रिपोर्ट में 31 नए मामले सामने आए हैं, जिसमे बरहटा विजयराघवगढ़ निवासी 24 वर्षीय युवक, ग्राम पटोंहा रीठी निवासी 72 वर्षीय पुरूष, बकलेहता रीठी निवासी 24 और 18 वर्षीय युवक, बड़गांव रीठी निवासी 62 और 35 वर्षीय पुरूष, गुड़हर रीठी निवासी 40 वर्षीय महिला, बिलहरी रीठी निवासी 28 वर्षीय युवक, बरतरी बहोरीबंद निवासी 23 वर्षीय युवती, बहोरीबंद निवासी 17 वर्षीय युवती, मंगेला बहोरीबंद निवासी 22 वर्षीय युवती, खिरहाई पिपरिया बहोरीबंद निवासी 19 वर्षीय युवक, बाकल बहोरीबंद निवासी 27 वर्षीय युवती, निवार पहाड़ी निवासी 54 वर्षीय पुरुष, बड़वारा निवासी 55 वर्षीय महिला, मझौली बड़वारा निवासी 60 वर्षीय पुरूष, 60 वर्षीय महिला, 32 वर्षीय युवक, 32 वर्षीय युवती।

छिदियां टोला बरही निवासी 40 वर्षीय युवक, नई बस्ती निवासी 48 वर्षीय महिला, संतनगर निवासी 33 वर्षीय युवक, कटनी निवासी 36 और 50 वर्षीय महिला, दुबे कालोनी निवासी 40 वर्षीय पुरूष, लखेरा निवासी 45 वर्षीय पुरूष, द्वारका सिटी निवासी 42 और 34 वर्षीय पुरूष, 2 वर्षीय बालिका, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी 67 वर्षीय पुरूष, मानसरोवर कालोनी निवासी 36 वर्षीय युवक शामिल है। इसी तरह जिला चिकित्सालय में आज रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट में 24 नए मामले सामने आए हैं, जिसमे कटनी निवासी 40 वर्षीय युवक।

4 वर्षीय बालिका, पाठक वार्ड निवासी 53 वर्षीय महिला, जालपा वार्ड निवासी 65 वर्षीय महिला, 33 वर्षीय युवती, 35 वर्षीय युवक, जगमोहन दास वार्ड निवासी 60 वर्षीय पुरूष, शास्त्री कालोनी निवासी 42 वर्षीय पुरूष, माधवनगर निवासी 32 वर्षीय युवक, 52 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बालक, एनकेजे निवासी 50 वर्षीय पुरूष, गायत्री नगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, देवरी कटनी निवासी 65 वर्षीय महिला, जिला न्यायालय कटनी 45 वर्षीय पुरूष, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट निवासी 45 वर्षीय पुरूष, झंडा बाजार निवासी 59 वर्षीय पुरूष, 55 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवक, बरगवां निवासी 26 वर्षीय युवती, मित्तल कालोनी निवासी 27 वर्षीय युवक, पहरुआ मंडी निवासी 39 वर्षीय युवक एवं कन्हवारा निवासी 38 वर्षीय महिला शामिल है।

Show More

Related Articles

Back to top button