ब्रिज पर फंसा रहा PM मोदी का काफिला, भड़की भाजपा, मांगा CM चन्नी का इस्तीफा
PM मोदी के फिरोजपुर जिले में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को अचानक सुरक्षा कारणों से टाल दिया है। पहले बताया जा रहा था कि खराब मौसम होने के कारण प्रधानमंत्री मोदी की रैली को टाला गया है, लेकिन अब जानकारी सामने आई है कि सुरक्षा व्यवस्था में चूक के कारण प्रधानमंत्री मोदी की रैली को टाला गया है।
एक समाचार एजेंसी ने भी जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री मोदी जब फिरोजपुर में कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए पहुंच रहे थे, तभी फ्लाईओवर पर पीएम मोदी का काफिला 15 से 20 मिनट तक फंसा रहा। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फ्लाईओवर पर गहमागहमी के बीच पीएम मोदी का काफिला काफी देर तक रुका रहा। वहीं इस पूरे घटनाक्रम के बाद भाजपा पंजाब सरकार पर भड़क गई है और भाजपा नेता अश्विनी कुमार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से इस्तीफा मांगा।
मिली जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर में आज बारिश रही है और खराब मौसम के कारण पीएम मोदी हेलीकॉप्टर के स्थान पर कार से पहुंच रहे थे। प्रधानमंत्री आज सुबह पहले बठिंडा पहुंचे थे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से उन्हें हुसैनीवाला पहुंचना था, लेकिन खराब के चलते कार से रवाना हो गए थे।

