HOMEKATNIMADHYAPRADESH

बूथ विस्तारक अभियान-2 से 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता: दीपक टण्डन

कटनी में बूथ विस्तारक अभियान-2 का शुभारंभ, जिलाध्यक्ष सहित संगठन एवं जनप्रतिनिधियों ने बूथ तक पहुंचकर किया संवाद

कटनी। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संकल्प से सिद्धि प्राप्त करने हमेशा ततपर रहता है। बूथ विस्तारक अभियान -2 एक ऐसा संकल्प है जिससे हम 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को हासिल करेंगे। हमारे पास सरकार की हर वर्ग के लिए उपलब्धि की लंबी श्रंखला है। इसी तरह हर बूथ में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता पार्टी को पुनः विजयश्री दिलाने दृढ़ संकल्पित हैं।

बूथ विस्तारक अभियान-2 से 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता: दीपक टण्डन

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने आज बूथ विस्तारक अभियान के शुभारंभ पर यह बात बूथ के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते कही। जिले की चारों विधानसभा में बूथ विस्तारक अभियान-2 के शुभारंभ हुआ। कटनी शहर में न्यू कटनी मंडल के शक्ति केन्द्र वेंकट वार्ड में बूथ क्रमांक 119 एवं कटनी ग्रामीण मंडल के इमलिया शक्तिकेन्द्र के बूथ क्रमांक 263, 264 में बूथ समिति एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ जिलाध्यक्ष ने बैठक ली।

बूथ विस्तारक अभियान-2 से 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता: दीपक टण्डन

आज दिनांक 14 मार्च 2023 से आरंभ भाजपा संगठन के महत्वपूर्ण अभियान “बूथ विस्तारक अभियान 2.0” के सफल एवम सुचारू क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री टंडन ने जिला पंचायत के पदाधिकारियों व सदस्यों सहित जनपद पंचायत के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष की बैठक को भी संबोधित किया।

बूथ विस्तारक अभियान-2 से 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता: दीपक टण्डन

इसके उपरांत नगर पालिक निगम के सभी भाजपा पार्षदों की भी एक अति महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में भी जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने सभी से अगले 10 दिन संगठन के लिए समर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के संकल्प को पूर्ण करने का आव्हान किया।

बूथ विस्तारक अभियान-2 से 51 प्रतिशत मत के लक्ष्य को पूरा करेंगे कार्यकर्ता: दीपक टण्डन

जिला कार्यालय में आयोजित पार्षदों एवं जिला पंचायत व जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष की बैठक में महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष गीता गुप्ता, रणवीर कर्ण, जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा अम्बू अखिल पांडेय, अजय पप्पू मिश्रा, जगदीश पटेल, जगदीश उरमलिया सहित भाजपा के सभी पार्षद प्रत्याशी भी उपस्थित थे।

 

Show More

Related Articles

Back to top button