MADHYAPRADESH

बुंदेलखंड में तेजी से होगा रेल सुविधाओं का विकास, रेल मंत्री ने दिया प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आश्वासन

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद  विष्णुदत्त शर्मा दिल्ली प्रवास पर हैं। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट की तथा अधिकारियों के साथ बैठक में शामिल हुए। इस दौरान रेल मंत्री श्री वैष्णव ने प्रदेश अध्यक्ष को बुंदेलखंड क्षेत्र में तेजी से रेल सुविधाओं के विकास का आश्वासन दिया।

बुंदेलखंड में तेजी से होगा रेल सुविधाओं का विकास, रेल मंत्री ने दिया प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को आश्वासन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा को आश्वासन दिया कि ललितपुर-सिंगरौली रेल लाइन का काम तेजी के साथ शुरू होगा। इससे संबंधित भूमि अधिग्रहण के मुद्दे का जल्द ही समाधान निकाला जाएगा। रेल मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया कि दिल्ली से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होगी और खजुराहो रेलवे स्टेशन को क्लास वन बनाने की कार्ययोजना पर काम शुरू हो गया है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रेल मंत्री श्री वैष्णव से खजुराहो-बनारस तथा खजुराहो-भोपाल सीधी रेल सेवा शुरू करने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Back to top button