News24you

News you are looking for

बडी खबर; ऑफिस ऑफ प्रॉफिट केस में हेमंत सोरेन के अयोग्य ठहराए जाने की सूचना, औपचारिक ऐलान बाकी

jharkhand_chief_minister_hemant_soren_1659360725

Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक और सीएम पद खतरे में है। ऑफिस ऑफ प्रॉफिट (लाभ के दोहरे पद) के मामले में चुनाव आयोग ने राज्यपाल को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। कहा जा रहा है कि राज्यपाल ने हेमंत सोरेन को अयोग्य ठहराए जाने पर मुहर लगा दी है। हालांकि अभी इसका औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है। मााना जा रहा है कि दोपहर तक ऐलान हो जाएगा। यदि ऐसा होता है तो उनकी विधायकी जा सकती है। यह मामला मुख्यमंत्री रहते एक खदान आवंटित करना और शैल कंपनियां बनाकर उसका गलत तरीके से लाभ उठाने से जुड़ा है। हालांकि हेमंत सोरेन की तरफ से हाई कोर्ट में इसे याचिका दायर की गई है।

ED ने हेमंत सोरेन के करीबी प्रेम प्रकाश को किया गिरफ्तार, इनके यहीं मिली थीं AK-47

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के कथित करीबी सहयोगी प्रेम प्रकाश को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने उनके आवास से 2 एके 47 राइफलें बरामद की थी। ईडी ने यह कार्रवाई झारखंड के खनन घोटाले के सिलसिले में की। इसमें खनन सचिव पूजा सिघल को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। प्रेम प्रकाश के यहां छापे में ईडी को दो एके-47 राइफलों के साथ ही 60 कारतूस भी मिले।

वैसे झारखंड पुलिस ने इन राइफलों पर अपना दावा करते हुए कहा कि दो आरक्षियों ने बारिश के कारण इन राइफलों को प्रेम प्रकाश के यहां रख दिया था। इन दोनों आरक्षियों को निलंबित भी कर दिया गया है। लेकिन ईडी झारखंड पुलिस की इस सफाई से संतुष्ट नहीं है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जहां से राइफलें बरामद की गई हैं, वहां से थाना महज 50 मीटर की दूरी पर है। ऐसे में आरक्षियों को बारिश की स्थिति में राइफलें थाने में जमा करानी चाहिए थीं। उन्होंने कहा कि प्रेम प्रकाश एके-47 राइफलों का इस्तेमाल किस लिए करता था, इसकी जांच की जाएगी। इस मामले में ईडी ने झारखंड के अलावा प्रेम प्रकाश से जुड़े बिहार और तमिलनाडु के ठिकानों की भी तलाशी ली।