News24you

News you are looking for

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को शख्श ने मारा चांटा, देखें वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को शख्श ने मारा चांटा, देखें वीडियो

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को देश के दक्षिण हिस्से के दौरे के दौरान एक व्यक्ति ने चांटा मार दिया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. मैक्रों दक्षिणी फ्रांस में एक दौरे पर गए थे और वहां मौजूद भीड़ से जब वो हाथ मिलाने गए, तो एक शख्स ने उन्हें थप्पड़ मार दिया.

मैक्रों की सुरक्षा टीम ने तुरंत उस व्यक्ति को पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और राष्ट्रपति को वहां से दूर ले गए. BFM TV और RMC रेडियो के मुताबिक, इस घटना के संबंध में दो लोग गिरफ्तार हुए हैं.

मैक्रों दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के ड्रोम इलाके के दौरे पर गए हुए हैं. इस दौरान वो होटल मालिकों और छात्रों से मिले और कोविड महामारी के बाद जिंदगी के पटरी पर लौटने को लेकर चर्चा की.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखता है कि मैक्रों समर्थकों की एक भीड़ से मिलने करीब जाते हैं, तो एक शख्स हाथ बढ़ाकर उनके चेहरे पर चांटा मार देता है.

शख्स ने चांटा मारने के साथ ही ‘डाउन विद मैक्रोनिया’ नारा भी लगाया. इस व्यक्ति की पहचान या इरादे का अभी पता नहीं चल पाया है.

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, व्यक्ति ने चांटा मारते समय “Montjoie Saint Denis” भी चिल्लाया. ये फ्रांस की सेना का युद्ध में लगाया जाने वाला नारा हुआ करता था, जब फ्रांस एक राजतंत्र था.

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने इस घटना को लोकतंत्र का ‘अपमान’ बताया है.